रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला

0
रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला
रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला

गैरसैंण सत्र में विधायकों की हरकतों का विरोध, गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत


ADVERTISEMENTS

शुक्रवार को रानीखेत के गांधी चौक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों की सदन में कथित अशोभनीय हरकतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारेबाजी करते हुए कांग्रेस की नीतियों को उत्तराखंड विरोधी बताया।

पृष्ठभूमि: क्या हुआ था गैरसैण में?

ज्ञात रहे कि मंगलवार को गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने पीठासीन अधिकारी के समक्ष नारेबाजी करते हुए विधानसभा सचिव की मेज पर रखा माइक और टेबलेट तोड़ दिया तथा मेज पलट दी। इसके साथ ही पीठ की ओर पर्चे भी फेंके गए। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही आठ बार स्थगित करनी पड़ी और कुल मिलाकर केवल 1 घंटा 45 मिनट ही सदन की कार्यवाही चल पाई।

प्रदर्शन व पुतला दहन के मौके पर जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट, विधायक गिरीश भगत, अश्वनी भगत, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, मुकेश पांडे, राम सिंह रावत, मंडल महामंत्री उमेश पंत, दर्शन मेहरा, मनजीत भगत, विनोद भार्गव, विपिन भार्गव, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, कैंट क्षेत्र के मनोनीत सभासद मोहन नेगी, जगदीश अग्रवाल, अजय चौहान, गणेश जोशी, खजान पांडे, चंद्रशेखर, विनोद कुमार दास समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1