HomeAccidentसड़क हादसा : सपनों को पूरा करने हल्द्वानी आया था पूरन, मौत...

सड़क हादसा : सपनों को पूरा करने हल्द्वानी आया था पूरन, मौत साथ ले गई

ADVERTISEMENTS

वोल्वो बस से टकराई स्कूटी, तड़प—तड़प कर तोड़ा दम

इंटरव्यू के लिए दिल्ली से आया था

सीएनई रिपोर्ट, हल्द्वानी

हल्द्वानी सड़क हादसा : पूरन सिंह अपने सपनों को पूरा करने दिल्ली से हल्द्वानी आया था, लेकिन मंज़िल तक पहुंचने से पहले ही जिंदगी ने उसका साथ छोड़ दिया। हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर मौत का कारण बन गया। काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार खेड़ा चौराहे पर शनिवार शाम स्कूटी और वोल्वो बस की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय निवासी पूरन सिंह टाकुली के रूप में हुई है, जो दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, पूरन सिंह शनिवार को ही दिल्ली से हल्द्वानी एक इंटरव्यू देने आया था। उसने काठगोदाम से किराए पर स्कूटी ली और बिंदुखत्ता की ओर लौट रहा था। इस बीच गौलापार खेड़ा चौराहे के पास सामने से आ रही वोल्वो बस से उसकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरन सिंह स्कूटी समेत बस में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत की, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे।

आखिरकार कटर मंगाकर बस और स्कूटी के हिस्सों को काटकर उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम भी लग गया।

पूरन सिंह की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उन्हें यह तक पता नहीं था कि वह इंटरव्यू देने हल्द्वानी आया है। एक होनहार युवक, जो अपने करियर को लेकर सपनों के साथ निकला था, सड़क हादसे का शिकार हो जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।

🔴 हाइलाइट

  • मृतक युवक का नाम पूरन सिंह टाकुली (उम्र 28 वर्ष)
  • मूल निवासी: बिंदुखत्ता, इंदिरानगर द्वितीय
  • कार्यरत: दिल्ली की एक निजी कंपनी
  • कारण: स्कूटी और वोल्वो बस की आमने-सामने भिड़ंत
  • आया था: हल्द्वानी इंटरव्यू देने
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments