हल्द्वानी में खौफनाक वारदात: भाभी ने दिनदहाड़े ननद को चाकू से गोदा

0
भाभी ने दिनदहाड़े ननद को चाकू से गोदा
भाभी ने दिनदहाड़े ननद को चाकू से गोदा

मामूली तकरार बना खूनी खेल

सीएनई रिपोर्ट, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के गोरा पड़ाव क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मामूली कहासुनी ने खून-खराबे का रूप ले लिया। पड़ोसियों के सामने भाभी-ननद के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई भाभी ने कपड़े में छुपाकर लाए चाकू से ननद के पेट में वार कर दिया।

चीख-पुकार मचने पर लोग दौड़े, लेकिन तब तक पुष्पा खनी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उसे फौरन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला दीपा बिष्ट और उसकी ननद पुष्पा खनी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। मजाक-मजाक में ‘मोटी’ कहने पर शुरू हुआ झगड़ा, बाद में खून से सरोबार हो गया। पुलिस ने आरोपी दीपा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दो महिलाओं वो भी ननद—भाभी के बीच मामूली तकरार खूनी रूप ले लेगी, ​ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें