हल्द्वानी न्यूज: जन समस्या निवारण सेवा समिति का इंद्रा नगर में खुला कार्यालय

0

हल्द्वानी । नवगठित जन समस्या निवारण सेवा समिति गफूर बस्ती वार्ड नं0-24 हल्द्वानी के नूरी मस्जिद इन्द्रानगर स्थित कार्यालय का मुख्य अतिथि जन समस्या निवारण सेवा समिति के अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष तय्यब रजा आजाद, सचिव इम्तियाज हुसैन, कोषाध्यक्ष आमिर अन्सारी एवं समस्त सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जन समस्या निवारण सेवा समिति के अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने कहा कि समिति का नूरी मस्जिद इन्द्रानगर स्थित कार्यालय खुलने से इन्द्रानगर के लोंगों की समस्यओं को सुनकर शासन प्रशासन से उनकी समस्याओं का निस्तारण कराना पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि गरीब असहाये लोंगों की सहायता की जायेगी। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से विधवाओं, विकलांगों व बेघर लोंगों की सहायता करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा गफूर बस्ती से लेकर इन्द्रानगर हल्द्वानी तक की भूमि रेलवे अपनी बताता है उक्त भूमि के लिए वकीलों से राय मशवरा कर उच्च न्यायालय नैनीताल में जनहित याचिका दायर की जायेगी। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष तय्यब रजा आजाद ने कहा कि समिति के माध्यम से इन्द्रानगर की महिलाओं को स्वसलम्बी बनाने के लिए सिलाई, बुनाई पेंटिंग कंम्प्यूटर शिक्षा व अन्य प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर वक्तओं ने अपने अपने विचार रखे। समिति सचिव इम्तियाल हुसैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सैफ अली सिद्दीकी, उपाध्यक्ष तय्यब रजा आजाद, सचिव इम्तियाज हुसैन, कोषाध्यक्ष आमिर अन्सारी, मो0 समीर, मो. अरमान सिद्दीकी, शफाअत सिद्दीकी, मो. लुकमान, शाहिद, सैफ रजा आजाद, मा.0 उवैस कादरी, बहार अली शाह, शादाब सिद्दीकी, माबीन, सगीर अली, जाबिर अली, मो. जावेद सैफी, मो. आमिर, सैफअली अन्सारी, दानिश अन्सारी, आहिल सिद्दीकी, इरशाद अहमद सैफी, शाहरूख खान, मा. नाजिम अन्सारी आदि लोग मौजूद थे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS