HomeUttarakhandNainitalHaldwani News : यहां जनता को है एक अदद पार्क निर्माण की...

Haldwani News : यहां जनता को है एक अदद पार्क निर्माण की दरकार, कहां घूमें बुजुर्ग—कहां खेलेंगे बच्चे ! मंत्री बंशीधर भगत से मिला ज.से. समिति गौजाजली का प्रतिनिधिमंडल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

जन सेवा समिति गौजाजाली बिचली के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के जिला महामंत्री कमलनयन जोशी के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास पर उनसे मुलाकात की और क्षेत्रवासियों की मांग पर एक सार्वजनिक पार्क निर्माण की मांग रखी।

समिति के कोषाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम हल्द्वानी में शामिल वार्ड संख्या 57, 58, 59, 60 के मध्य एक पार्क निर्माण की सख्त आवश्यकता है। इस संपूर्ण क्षेत्र में कोई भी पार्क नही हैं, वार्डों के बीच में एक अगर पार्क हो जाए तो सभी वार्ड वासियों को एवं बच्चों को खेलने हेतु एवं बैठने हेतु एक सुंदर वातावरण मिल पाएगा, जो कि इन वार्डों के लिए एक प्रमुख आवश्यकता है।

मंत्री बंशीधर भगत ने समिति को आश्वस्त किया इस मामले का संज्ञान लिया जाएगा और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी की जाएगी। सभी ने मंत्री का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के महामंत्री कुंदन सिंह पडियार, ठाकुर सिंह अधिकारी, विशन दत्त जोशी, हरीश पांडे, जगदीश पांडे आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments