HomeUttarakhandAlmoraलॉकडाउन 4 में सीएम त्रिवेंद्र की गाइड लाइन का इंतजार करते रह...

लॉकडाउन 4 में सीएम त्रिवेंद्र की गाइड लाइन का इंतजार करते रह गई जनता, असमंजस में व्यापारी व जनता : देवा

अल्मोड़ा। व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष व ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष दिपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने मीडिया को जारी बयान में लॉकडाउन 4 के दौरान मुख्यंत्री की चुप्पी पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज अल्मोड़ा के समस्त व्यापारी व अन्य नागरिक तमाम न्यूज चैनल व समाचार पोर्टलों को देखते रहे कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोई नई गाइड लाइन जारी करेंगे, लेकिन दुर्भाग्य से न तो इस विषय में मुख्यमंत्री की ओर से कोई बयान नही आया है। उन्होंने कहा कि जहां पूरा देश प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार करता रहा, वहीं उत्तराखंड की जनता अपने मुख्यमंत्री के आदेशों व नई गाइडलाइन के इंतजार में थी। आज अल्मोड़ा जनपद की बात करें तो व्यापारी वर्ग यह समझ नही पा रहा है कि लॉकडाउन 4 में कौन से व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे और नया कुछ क्या है। वहीं आम जनता यह जानना चाहती है कि जो जनपद ग्रीन जोन में शामिल है उसके लिए क्या छूट है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments