HomeCovid-19सुयालबाड़ी : जनपद के रेड जोन में होने के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग...

सुयालबाड़ी : जनपद के रेड जोन में होने के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही कर रही जनता, पुलिस के बार—बार समझाने के बावजूद यह नादानी…

ADVERTISEMENTS

— अनूप सिंह जीना —
सुयालबाड़ी/नैनीताल। लॉकडाउन के द्वितीय चरण के पूरा होने में जहां केवल तीन दिन शेष रह गये हैं और नैनीताल जनपद आज तक रेड जोन से बाहर नही निकल पाया है, वहीं आज की तारीख तक लोग सोशल डिस्टेंसिंग का कतई पालन नही कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार समझाये जाने के बावजूद क्वारब, सुयालबाड़ी आदि क्षेत्र में लोग दुकानों आदि के बहार अनावश्यक भीड़ जमा कर रहे हैं। लोग जहां—तहां बैठकर गप्पें लड़ाते भी दिखाई दे रहे हैं। ज्ञात रहे कि क्वारब—सुयालबाड़ी चौकी में पुलिस के महज चार जवान हैं। जिनके पास इतने बड़े क्षेत्र में लगातार नजर रख पाना कठिन कार्य हैं। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों द्वारा समय—समय पर जनता को जागरूक करने का काम किया जाता है। जागरूक लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए निर्धारित नियमों का पालन नही करने वाले लोग दूसरों व स्वयं का जीवन भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसा सोचना कि कोरोना उनके क्षेत्र में नही हो सकता यह उचित नही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments