HomeBreaking NewsUttarakhand : यहां होटल में चल रहा था देह व्यापार, 03 महिलाओं...

Uttarakhand : यहां होटल में चल रहा था देह व्यापार, 03 महिलाओं सहित 08 गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, लक्सर

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार के आरोप में तीन युवतियों सहित कुल 08 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं होटल मालिक मौके से फरार होने में सफल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिस पर पुलिस टभ्म ने मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित प्रिंस होटल में छापेमारी की। इस दौरान अलग—अलग कमरों में तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाये गये। जिस पर तीन महिलाओं सहित कुल 08 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। News WhatsApp Group Join Click Now

बताया जा रहा है कि होटल प्रबंधक अफजाल और कर्मचारी वीरेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि होटल मालिक मौके का लाभ उठा फरार हो गया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई को अंजाम देते हुए होटल प्रिंस को सील कर दिया है। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि होटल के 02 कर्मचारियों, 03 महिलाओं व उनके 03 ग्राहकों सहित कुल आठ की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार होटल मालिक की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

उत्तराखंड : कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को निशुल्क मिलेगा जूता और बस्ता, जारी हुआ आदेश

पुण्यतिथि विशेष : दमदार अभिनय से लोगों को दीवाना बनाया अमरीश पुरी ने, जानें उनके बारे में कुछ रोचक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments