HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतें, तहसीलदार से...

अल्मोड़ा : हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतें, तहसीलदार से की शिकायत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र में जनता को हैसियत प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। संबंधित समस्या को लेकर लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू एवं भाजपा के पूर्व महामंत्री कृष्णा सिंह ने तहसीलदार कुलदीप पांडेय से मुलाकात की।

उन्होंने पटवारी से हुई वार्ता का हवाला देते हुए बताया कि हैसियत प्रमाण पत्र के मूल्यांकन में लोनिवि विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा इसमें हस्ताक्षर किए जाते हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा इनमें हस्ताक्षर करने के लिए आनाकानी की जा रही है। जिस कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिसके बाद तहसीलदार द्वारा संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई एवं बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होगी। अधिकारियों द्वारा तुरंत अपना कार्य किया जाएगा। तहसीदार से वार्ता करने वालो में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू, पूर्व महामंत्री भाजपा कृष्णा सिंह, अतुल पांडेय आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments