HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: प्रो. अनिल जोशी ने संभाला कला संकायाध्यक्ष का पदभार

Almora News: प्रो. अनिल जोशी ने संभाला कला संकायाध्यक्ष का पदभार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर अनिल कुमार जोशी कला संकायाध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने इस पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है और आज विभाग में कार्यक्रम आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। जिसमें प्रो. वीडीएस नेगी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया, तो अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. निर्मला पंत एवं डॉ. सीपी फुलोरिया ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि प्रो. अनिल कुमार जोशी अपने चार दशक से अधिक समय के अध्यापन काल में कई महाविद्यालयों में कार्यरत रहे। इसके अलावा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के कुल सचिव, इतिहास विभाग के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। स्वागत कार्यक्रम में प्रो. अरविंद सिंह अधिकारी, डॉ. प्रज्ञा वर्मा, प्रेमा खाती, डॉ. लक्ष्मी वर्मा समेत कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments