HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव कायम कर रहे प्राइवेट...

अल्मोड़ा : फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव कायम कर रहे प्राइवेट स्कूल, मनोज बिष्ट ने लगाये आरोप

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट भय्यू ने कहा कि जहां एक ओर पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और जबरदस्त आर्थिक तंगी का दौर चल रहा है, वहीं प्राईवेट स्कूलों ने अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री अरविंद पांडे द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से कहा गया था कोई भी स्कूल दो व 3 महीने की फीस नहीं लेंगे, लेकिन कोई स्पष्ट आदेश नही होने से असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। मनोज बिष्ट ने शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से अपील करी कि वह यह स्पष्ट करें कि अभिभावकों को स्कूली की फीस भरनी है या नही। उन्होंने चेतवानी दी कि इन प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नही की जायेगी। चेतावनी दी कि अगर कोई भी स्कूल इस विपत्ति में किसी भी छात्र व उसके परिजनों को फीस के लिए परेशान करेंगे तो उसके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने प्राइवेट स्कूलों को यह भी नसीहत दी है कि आप ऑनलाइन क्लासेस अच्छी तरह से चलाएं जिससे कि बच्चों को आगे पढ़ने मैं कोई परेशानी ना हो। इस विपत्ति की घड़ी में लोगों की मदद करने के बजाय कोई किसी भी व्यक्ति को परेशान करता है तो यह सबसे बड़ा अपराध है। उन्होंने सभी को रमजान के पवित्र महीने की भी हार्दिक बधाई देते हुए एकजुट होकर कोरोना महामारी से लड़ने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments