HomeAccidentनैनीताल जेल में तैनात अल्मोड़ा निवासी बंदी रक्षक की हादसे में मौत

नैनीताल जेल में तैनात अल्मोड़ा निवासी बंदी रक्षक की हादसे में मौत

रामनगर समाचार | नैनीताल जेल में तैनात बंदी रक्षक की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शनिवार दोपहर नंबर 112 पर सूचना मिली कि रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी है। उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त 31 वर्षीय चंद्रशेखर सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम ऐराकोट जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर नैनीताल जेल में बंदी रक्षक पद पर तैनात था और छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments