संत प्रेमानंद महाराज से NRI Green सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी

0
संत प्रेमानंद महाराज से NRI Green सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
संत प्रेमानंद महाराज से NRI Green सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी

दोबारा शुरू होगी यात्रा !

सीएनई डेस्क। प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पदयात्रा को लेकर उपजे विवाद में आज एक नया मोड़ सामने आया है। जिस एनआरआई ग्रीन सोसाइटी ने उनकी यात्रा
के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उसके अध्यक्ष ने आज प्रेमानंद महाराज के सम्मुख आकर दंडवत होकर उनसे क्षमायाचना की। साथ ही रात्रिकालीन यात्रा पूर्व की तरह चलाने का आग्रह किया।


ADVERTISEMENTS
संत प्रेमानंद महाराज से NRI Green सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
संत प्रेमानंद महाराज से NRI Green सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी

उल्लेखनीय है कि वृंदावन में निवासरत प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन यात्रा में लाखों की संख्या में उनके भक्तगण उमड़ रहे थे। इस बीच यात्रा मार्ग में पड़ने वाली ग्रीन सोसाइटी वालों को इससे आपत्ति हुई। वहां रहने वाले लोगों का कहना था कि संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन यात्रा के दौरान बहुत शोर—शराबा होता है। उकने भक्त लगातार बम—पटाखे भी फोड़ते हैं, जिससे बहुत दिक्कत पेश आ रही है। सोसाइटी के लोग इस हल्ले के चलते रात को सो भी नहीं पाते हैं।

जब प्रेमानंद महाराज ने इस ​तरह के प्रदर्शन के बारे में सुना तो बिना एक क्षण गंवाए उन्होंने रात्रिकालीन यात्रा करना बंद कर दिया। हालांकि इसके लिए उनकी संस्था द्वारा प्रेमानंद महाराज के खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया गया था, लेकिन आम जनता में रोष बढ़ गया। खासतौर पर आम जनता और प्रेमानंद महाराज के भक्तों में एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के प्रति बहुत आक्रोश बढ़ गया। हालत इतने बदतर हो गए कि आसपास की दुकानों ने इस सोसाइटी के लोगों को राशन देना तक बंद कर दिया।

संत प्रेमानंद महाराज से क्षमा याचना करने पहुंचे सोसाइटी के अध्यक्ष

आज एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष ने परमानंद महाराज से मांगी माफी। दंडवत होकर क्षमा मांगने के बाद उन्होंने कहा कि महाराज अपनी यात्रा जारी रखें। उन्होंने साफ किया कि कुछ यू—ट्यूबरों ने भ्रम फैला दिया, जिस कारण समाज के सामने गलत मेजस प्रसारित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज ब्रजवासियों की धरोहर हैं। यह भी कहा कि उनकी मदन मोहन मंदिर के ठीक सामने कार पार्किंग है। दस साल पहले से वह उनके नियमित दर्शन करते रहे हैं, लेकिन जब से भीड़ बढ़ने लगी वह महाराज से मिल ही नहीं पाये। उन्होंने आगे कहा कि अब कुछ लोग जो यूट्यूब चलाते हैं ये फेमस होने के लिए बृजभासी बनते हैं।

सोसाइटी के अध्यक्ष ने आगे कहा कि सोसाइटी के लोग महाराज से माफी मांगना चाहते हैं, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं कि वो उनके सामने आएं। इस पर संत प्रेमानंद ने कहा कि वे कभी कसी का अहित नहीं कर सकते। उनका किसी से वैर-विरोध नहीं है।

ADVERTISEMENTS