HomeUttarakhandDehradunUttarakhand : प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, अधिसूचना जारी...

Uttarakhand : प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, अधिसूचना जारी करने की तैयारी

Uttarakhand News | प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। शहरी विकास निदेशालय ने सभी आपत्तियों का निपटारा देर रात तक जारी रखा। रविवार को निदेशालय अपनी रिपोर्ट शासन को भेज देगा, जिसके आधार पर सोमवार को अंतिम अधिसूचना जारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी आखिरी सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारी है। शहरी विकास विभाग ने 14 दिसंबर को नगर निकायों के मेयर, अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी की थी। इस पर आपत्तियों की सुनवाई करते हुए 25 या 26 दिसंबर को आयोग से चुनाव की अधिसूचना जारी होने का लक्ष्य रखा गया है। 100 निकायों की आपत्तियों का निपटारा करके निदेशालय अपनी रिपोर्ट रविवार को ही शासन को भेजने की तैयारी में है ताकि सोमवार या मंगलवार तक अंतिम अधिसूचना जारी हो सके। इसी हिसाब से तैयारियां आगे बढ़ रही हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments