HomeUttarakhandNainitalलालकुआं में विद्युत शव दाह गृह की तैयारी शुरू

लालकुआं में विद्युत शव दाह गृह की तैयारी शुरू

लालकुआं | केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों के बाद लालकुआं में विद्युत शव दाह गृह निर्माण की कवायद तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

शनिवार को यहां मुक्ति धाम का तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगड़ी ने निरीक्षण किया। यहां होने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत लालकुआं द्वारा विद्युत शव दाह गृह निर्माण के उद्देश्य से मुक्तिधाम वाली भूमि स्थानांतरण का प्रस्ताव बनाकर भेजा था।

निरीक्षण के बाद वह विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेंगे। जिसके बाद उक्त रिपोर्ट केंद्र सरकार को जाएगी, वहीं से अनुमति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ होगा। यहां सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, लालकुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम, सुरेंद्र सिंह लोटनी, धर्मानंद शर्मा, पान सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments