HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में अगले तीन दिन प्री-मानसून बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

उत्तराखंड में अगले तीन दिन प्री-मानसून बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

हल्द्वानी। प्री मानसून सक्रिय होने जा रहा है। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार से मौसम में बदलाव दिख सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में गुरुवार से बारिश की उम्मीद की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्री मानसून की वजह से 15 से 18 जून के बीच कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 16 व 17 जून को बारिश का दायरा व मात्रा बढ़ेगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में अगले तीन दिन प्री-मानसून बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है। वहीं राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।

16 जून को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है, इसके साथ ही राज्य के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा 17 मई को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

देहरादून : खंड शिक्षा अधिकारी के 43 पदों पर पदोन्नति के आदेश हुए जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments