HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : आप के हुए NSUI के पूर्व प्रदेश महा​सचिव व...

Almora News : आप के हुए NSUI के पूर्व प्रदेश महा​सचिव व जागेश्वर मंदिर समिति के पूर्व प्रबन्धक प्रकाश भट्ट, Jageswer में जोरदार स्वागत, तमाम लोगों ने पहनी ‘आप की टोपी’

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

एन.एस.यू.आई के पूर्व प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष और जागेश्वर मंदिर समिति के पूर्व प्रबन्धक प्रकाश भट्ट ने दिल्ली के उप मुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया के हल्द्वानी कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आप में शामिल होने के बाद पहली बार जागेश्वर धाम पहुंचने पर तमाम लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जागेश्वर में आम जन को संबोधित करते हुए प्रकाश भट्ट ने कहा कि मौजूदा व पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तराखंड के नौजवानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। बेरोजगारी पर सरकार कोई ठोस नीति नही बना रही है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। जल्द ही आम आदमी पार्टी नौजवानों के हित में संघर्ष को व्यापक रूप देने के लिए युवाओं को साथ लेकर संघर्ष शुरू करेगी। इस मौके पर तमाम जन प्रतिनिधियों व युवाओं ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में ग्राम प्रधान मेहरा गांव सुरेश जोशी, उप प्रधान चामी महेंद्र चम्याल, हरीश भट्ट, आचार्य महेश भट्ट, रोहित नाथ, उमेश पांडे, कुलदीप पांडे, गोविंद प्रसाद, अमित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष जागेश्वर हरीश भट्ट, दिनेश भट्ट, महेश राम, कुशल सिंह, रवि कुमार, गोकुल प्रसाद, संजय प्रसाद, कुंदन कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य हरि मोहन भट्ट, पं. खीमानंद भट्ट, पूर्व नगर मंत्री युवा मोर्चा भाजपा चंद्रशेखर भट्ट, गंगा सिंह दिवान सिंह, गंगा देवी, रूपा देवी, पुष्पा, विनीता ​आदि शामिल रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अण्डोली तारा पाण्डेय व कई गणमान्य जन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments