HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

अल्मोड़ा: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सहायक अधिकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास, अल्मोड़ा आ. कैप्टन हीरा सिंह (अ.प्रा.) ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्रतीक लगाकर आज शुभारम्भ किया। इसके बाद एनसीसी के कैडेटों को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

ADVERTISEMENTSAd

एनसीसी कैडेटों द्वारा शहर में प्रभातफेरी निकालकर जागरूकता लाने का प्रयास किया तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर झण्डों का वितरण किया। इससे एकत्रित धनराशि कार्यालय में जमा की गयी। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह, महिपाल सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह मेहरा, कैलाश चन्द्र काण्डपाल, पूरन चन्द्र लोहनी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments