HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : विभिन्न मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में पावर कट, शाम...

अल्मोड़ा न्यूज : विभिन्न मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में पावर कट, शाम 4 बजे आएगी बिजली, यह है कारण….

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

पावर हाऊसों में चल रहे मीटरिंग के काम के चलते लगभग आधे शहर में आज सुबह से बिजली नही है, जिसके कारण जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पावर कारपोरेशन के एसडीओ सिटी ने बताया कि नगर के कई मोहल्लों में शट डाउन लेना पड़ा है। पावर हाऊसों में मीटरिंग के काम के चलते यह दिक्कत पेश आ रही है। शाम चार बजे तक बिजली सुचारू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा के विभिन्न 33/11 केवी उप संस्थानों में काम चल रहा है। जिनमें खत्याड़ी, सोमेश्वर, लमगड़ा, तोली और कोसी उप संस्थान शामिल हैं। इन उप केंद्रों से संचालित लाइनों में ​सुबह 10 बजे से पावर कट कर दिया गया था। आपको बता दें कि धारानौला, ​चौघानपाटा, राजपुरा, डुबकिया, नृसिंहबाड़ी सहित शहर के बहुत से मोहल्लों में कई घंटों से बिजली नही है। जिससे नागरिक काफी परेशान हैं। नागरिकों का कहना है कि सिर्फ एक—दो समाचार पत्रों में सूचना देकर विभाग ने कर्तव्य की इतिश्री कर दी, जबकि पावर कट की सूचना का व्यापाक प्रचार—प्रसार अन्य डिजिटल माध्यमों से भी होना चाहिए। इधर आज खत्याड़ी सब स्टेशन पर विभाग द्वारा 33 kv बख लाइन हेतु class 0.2s के मीटरिंग उपकरण लगवाये गए। इस दौरान सहायक अभियंता यूपीसीएल मीटरिंग एंड प्रोटेक्शन कैलाश सिंह, ईई कन्हैया जी मिश्रा, विनोद कुमार दुर्गापाल, संतोष अग्रवाल, मनोरंजन वर्मा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments