HomeCrimeबीबी—बच्चों के सामने विधायक के फोन पर अश्लीलता का नंगा नाच, महिला...

बीबी—बच्चों के सामने विधायक के फोन पर अश्लीलता का नंगा नाच, महिला की हरकत से हुए शर्मसार ! पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यहां विधायक जी ​फुरसत के कुछ पल बिताते हुए बीबी बच्चों के साथ घर बै पर बतिया रहे थे। तभी अचानक एक वीडियो कॉल आई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

विधायक ने सोचा कि उनकी विधानसभा से कोई अपनी समस्या बताना चाह रहा है। फिर जैसे ही उन्होंने फोन उठाया तो सामने एक महिला अश्लील हरकतें करते प्रकट हो गई। इस न्यूड वीडियो कॉल को देख विधायक जी हक्के—बक्के रह गये और उन्होंने तुरंत फोन काट दिया।

बात यहीं पर खत्म नही हुई। अब विधायक जी को उक्त महिला बार—बार कॉल कर और एसएमएस के माध्यम से परेशान करती जा रही है। पानी सर से गुजरता देख विधायक ने अब थाने में कम्पलेंट लिखा दी है और पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश का है। जहां छतरपुर से कांग्रेसी विधायक नीरज दीक्षित के साथ यह घटना घटी है। विधायक तब से अपने को बहुत असहज महसूस कर रहें हैं, क्योंकि जब उस महिला ने वीडियो कॉल में यह अश्लीलता का नंगा दृश्य प्रस्तुत किया तब उनका परिवार भी साथ बैठा हुआ था।

इधर इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक शशांक जैन ने मीडिया को बताया कि छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट से विधायक नीरज दीक्षित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने ने बताया कि विधायक ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक अज्ञात महिला ने हाल ही में उनके निजी नंबर पर एक वीडियो कॉल किया था। महिला ने कथित तौर पर अश्लील हरकत की और वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद महिला ने वीडियो कॉल के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

हालांकि यह साफ नही हो पाया कि उक्त महिला विधायक को किस तरह से ब्लैकमेल कर रहे है। क्या वह रूपयों की डिमांड कर रही है। यह अभी साफ नही हो पाया है।

पुलिस का कहना है कि आईपीसी की धारा 385 और अन्य कई धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार विधायक को आने वाली महिला की कॉल उसी साइबर अपराध का हिस्सा है जो कि देश भर में इन दिनों चल रहा है, अथवा अन्य कोई मामला, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Corona update : आज 6306 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 2146 नए संक्रमित

उत्तराखंड : पुलिस टीम पर टूट पड़ी उपद्रवियों की भीड़, अतिक्रमण हटाने आये पुलिस बल व तहसील प्रशासन पर भारी पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल, भारी फोर्स तैनात

Uttarakhand : पुलिस के हत्थे चढ़ा Ib का फर्जी JCO, विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

कोरोना से जंग : नाक में डाले जायेंगे सिर्फ 04 बूंद जिंदगी के, नेजल वैक्सीन और स्प्रे पर काम शुरू, पढ़िये पूरी ख़बर…

Uttarakhand : पूर्व प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार महीनों बाद ड्यूटी ज्वाइन करने आ पहुंचा सिरफिरा, पीछा करते आ पहुंची पुलिस, फिर खुला यह राज….

बीबी-बच्चों के सामने विधायक के फोन पर अश्लीलता का नंगा नाच, महिला की हरकत से हुए शर्मसार! पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments