ADVERTISEMENTS
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत का सिंह का निधन हो गया है। वो 82 साल के थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की। पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। पीएम ने कहा कि अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।
ADVERTISEMENTS


