पुलिसकर्मी बातों में हुए बिजी, कैदी दीवार फांदकर हुआ फरार

0
सांकेतिक फोटो

देहरादून। सहसपुर पुलिस की गिरफ्त में आए में एनडीपीएस ऐक्ट के तीन आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। जिसके चलते आरोपियों को सरकारी गाड़ी में लेकर दो सिपाही और दो होमगार्ड रवाना हुए। दोपहर में आरोपियों की कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें सुद्दोवाला जेल लाया गया। यहां पेशी के दौरान दोनों सिपाही और होमगार्ड वाहन से उतर गए जबकि तीनों आरोपियों को भी उतारा गया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

इसी दौरान पुलिसकर्मी मेडिकल के कागजात चेक करा रहे थे, जबकि अन्य पुलिसकर्मी-होमगार्ड भी बातों में लग गए। इसी दौरान वहीद दीवार फांदकर फरार हो गया। किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पुलिसकर्मियों को यह भी नहीं पता चल पाया कि आरोपी वहीद किस समय फरार हुआ। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल पाया।

पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बागेश्वर : रेप न कर सके तो किशोरी की नाक काटी, माता पिता को भी किया घायल

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS