पुलिस की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, इरफान प्लेयर ऑफ द मैच

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

यहां हेमवती नंदन बहुगणा स्टेडियम में मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में प्रथम विभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल पुलिस की टीम ने जीता। इरफान खान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये।

फाइनल मुकाबला पुलिस तथा एजुकेशन के बीच खेला गया। एजुकेशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 184 रन बनाए। नवीन बिष्ट ने 67 तथा दीपक रौतेला ने 30 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछे करते हुए पुलिस की टीम ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। इरफान ने 61 तथा लक्ष्मण कोरंगा ने 41 रन का योगदान दिया।

प्रभाकर तथा हितेश ने 3—3 विकेट लिए। इरफान खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले के निर्णायक मौलिक मेहरा तथा चंदू पटवाल रहे। स्कोरर दीपक सतवाल तथा कमेंटेटर ललित कनवाल रहे। इस टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज दीपक रौतेला, बेस्ट गेंदबाज अरविंद टम्टा, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट राजू कुमार, बेस्ट विकेटकीपर सुरेंद्र भंडारी, बेस्ट कैच विजय प्रसादद तथा अक्षय को हैट्रिक के लिए पुरस्कृत किया गया।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सीएमओ अल्मोड़ा डॉ. आरसी पंत के अलावा विशिष्ट अतिथि डॉ. जेसी दुर्गापाल तथा मनोज सनवाल रहे। फाइनल मुकाबले में अजीत कार्की, विनीत बिष्ट, अंकित पांडे, आबिद अली खान, पंकज बिष्ट, राजू लटवाल, ललित कनवाल, दीपक सतवाल, मौलिक मेहरा, पंकज रौतेला, निखिलेश बिष्ट, जगदीश चौहान, मनीष कांडपाल, चंदू पटवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS