HomeBreaking Newsआदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने को पुलिस सख्त, सघन चेकिंग अभियान

आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने को पुलिस सख्त, सघन चेकिंग अभियान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

जनपद में विधानसभा चुनाव के मद्येनजर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से कोई प्रयास किसी के द्वारा नहीं किया जाये।

इसी क्रम में आज चौकी इंचार्ज क्वारब एसआई गोविंदी टम्टा द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पहाड़ को आने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। एसआई टम्टा ने वाहन चालकों व आम नागरिकों से कहा कि आदर्श अचान संहिता का कड़ाई से अनुपालन करना है। मादक पदार्थों अथवा भारी नगदी लेकर चलने वालों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रति भी लोगों को आगह किया। कहा कि वाहन में सवार हर व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क लगाये और कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करे। उन्होंने कहा कि टैक्सी व अन्य वाहनों में बगैर जरूरी कागजों के चलने वालों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आचार ​संहिता लागू है, जिसका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान उनके साथ कांस्टेबल आनंद राणा, प्रेम कुमार, नंदन भाकुनी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments