HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी इधर से उधर, जारी हुआ तबादला...

अल्मोड़ा : थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी इधर से उधर, जारी हुआ तबादला आदेश

सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु के आदेश पर आधे दर्जन से अधिक निरीक्षक व उप निरीक्षकों का अन्यत्र स्थानान्तरण कर दिया गया है। रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया औ दन्या में नव थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

यहां मिले नए कोतवाल

रानीखेत को नए कोतवाल मिल गए हैं। यहां द्वाराहाट से निरीक्षक राजेश कुमार यादव का तबादला रानीखेत कर दिया गया है। वह रानीखेत कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे।

आदेश में इसके अलावा तमाम उप निरीक्षकों का अन्यत्र तबादला किया गया है। जिनमें थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार थानाध्यक्ष द्वाराहाट बनाए गए हैं। थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह थानाध्यक्ष चौखुटिया तथा एसओजी कार्यालय अल्मोड़ा से विजय सिंह नेगी को दन्या का थानाध्यक्ष नियु​क्त किया गया है।

चौकी प्रभारी भी इधर से उधर

जारी स्थानान्तरण आदेश में चौकी प्रभारी भी इधर से उधर किए गए हैं। जिनमें थाना दन्या अंतर्गत प्राारी चौकी जागेश्वर को ताड़ीखेत, बग्वालीपोखर चौकी से राजेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी धारानौला तथा चौकी प्रभारी धारानौला दिनेश सिंह को बग्वालीपोखरी चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

यहां देखिए जारी तबादला आदेश —

एसपी ने किए पुलिस कर्मियों के तबादले
एसपी ने किए पुलिस कर्मियों के तबादले
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments