HomeUttarakhandAlmoraपुलिस ने घर से लापता हुए मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति को सकुशल किया...

पुलिस ने घर से लापता हुए मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति को सकुशल किया बरामद

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। द्वाराहाट पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता हुए व्यक्ति को एक गधेरे से बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया है।

मानसिक रुप से अस्वस्थ व्यक्ति के घर से गुमशुदा होने पर थाना द्वाराहाट पुलिस ने ढूढ़खोज करते हुए सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

गत दिवस द्वाराहाट निवासी जगदीश जीवन चंद्र ने थाना द्वाराहाट में सूचना दी कि उनका बड़ा भाई महेश चन्द्र, उम्र- 58 वर्ष जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है, आज प्रातः घर से बिना बताये कहीं चला गया है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर गुमशुदा की तलाश हेतु थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुख्य चौराहा द्वाराहाट, ग्राम कोला मुखिया, काली खोली, दूनागिरी रोड, रानीखेत रोड आदि स्थानों पर गुमशुदा की ढूढ़खोज करते हुए वाहनों की चैकिंग व वाहन चालकों/लोगों से गुमशुदा के संबंध में पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने अथक प्रयासों से गुमशुदा व्यक्ति महेश चन्द्र को आज प्रातः पेट्रोल पंप द्वाराहाट के पास के गधेरे से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने भाई को सकुशल पाकर जगदीश जीवन चंद्र द्वारा द्वाराहाट पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

द्वाराहाट पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक विजयपाल, हेड कांस्टैबल संजय मौलेखी, चन्द्रपाल, कांस्टेबल नवीन कन्याल व होमगार्ड उमेश सती शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments