HomeCrimeबड़ी कार्रवाई : यहां पुलिस ने उठाये दो दर्जन से अधिक संदिग्ध,...

बड़ी कार्रवाई : यहां पुलिस ने उठाये दो दर्जन से अधिक संदिग्ध, मचा हड़कंप, घरों की छतों से कूदते—फांदते दिखे कई लोग, ​पढ़िये पूरी ख़बर….

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
नशे के खिलाफ पुलिस ने आज राजपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ऐसे लोगों को दबोचा, ​जिन पर इस कारोबार की अवैध गतिविधि में संलिप्त रहने का शक है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस सभी लोगों को आज कोतवाली ले आई और नशे के कारोबार को लेकर उनसे गहन पूछताछ की।जिसके बाद उनकी काउंसलिग कराकर उन्हें सख्त हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। शनिवार को स्मैक के अवैध कारोबार के लिए बदनाम राजपुरा क्षेत्र में पुलिस की सख्ती देखने को मिली। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कप मच गया। नशे के कारोबार में लिप्त 20 संदिग्धों की पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबोचे। टीम को देख कई लोग अपने घरों से कूदकर भागते हुए भी नजर आए। पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्धों को थाने लाकर विस्तार से पूछताछ की गई और उनकी काउंसलिंग कराकर उन्हें सख्त हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस का कहना है कि स्मैक पर अंकुश लगाने के लिए यह संदिग्ध लोगों की काउंसलिंग है। राजपुरा क्षेत्र में स्मैक के बढ़ते कारोबार को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजपुरा में कई गुट सक्रिय हैं, जो स्मैक के नशे में नई पीढ़ी को डुबाने के लिए गिरोह चला रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments