Almora News : बगैर सत्यापन केबल लाइन बि​छाने के काम में लगाए थे मजदूर, थानाध्यक्ष ने ठोका 5 हजार का जुर्माना

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पुलिस प्रशासन द्वारा कई बार सचेत किये जाने के बावजूद बाहर से आने वाले किरायेदारों—मजदूरों आदि का सत्यापन करवाने मेंं कुछ लोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इधर थानाध्यक्ष दन्या संन्तोष देवरानी द्वारा चैकिंग के दौरान पाया कि दन्या पनार मार्ग में ओएफसी केबल बिछाने का काम चल रहा था। पूछताछ पर मालूम चला कि संबंधित सुपरवाइजर द्वारा वहां कार्यरत मजदूरों का सत्यापन नही करवाया गया है। जस पर थानाध्यक्ष ने तत्काल सुपरवाइजर अभिराम मिश्रा पुत्र रामान्न्द मिश्रा निवासी पिथौरागढ़ पर पुलिस अधिनियम 83 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पांच हजार रूपये का जुर्माना जमा करवाया। साथ ही सभी मजदूरों का शीघ्र सत्यापन कराने के सख्त निर्देश जारी किये। थानाध्यक्ष दन्या ने आम नागरिकों से अपील की है कि बाहर से आने वाले किरायेदारों, कामगारों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करवायें। यदि ऐसा नही किया गया तो पुलिस कार्रवाई होगी।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS