HomeBreaking Newsभीमताल झील में मिला युवती का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में...

भीमताल झील में मिला युवती का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। भीमताल झील में आज सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती ने आत्म्हत्या की अथवा यह हत्या का मामला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल झील में शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने किनारे की तरफ एक शव को उतराते हुए देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची भीमताल पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाया। शुरूआती जांच में पता चला है कि यह शव एक—दो रोज पुराना ही है। युवती की सभावित उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच हो सकती है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है। जिस कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है। इधर भीमताल सीओ प्रमोद साह के अनुसार युवती की पहचान की कोशिश कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। बाहरी तौर पर युवती के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट आने तक स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामले की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments