HomeCrimeपुलिस ने 48 घंटे में ढूंढ निकाली चोरी हुई स्कूटी, आरोपी जफर...

पुलिस ने 48 घंटे में ढूंढ निकाली चोरी हुई स्कूटी, आरोपी जफर पठान गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। थाना बनभूलपुरा पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी इंद्रा नगर निवासी जफर पठान की गिरफ्तारी की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 20 जून को वादी आसिफ पुत्र असफाक हुसैन, निवासी इन्द्रानगर, पप्पू का बगीचा, थाना बनभूलपुरा द्वारा थाना बनभूलपुरा में सूचना दी गई थी कि उसकी स्कूटी होंडा एक्टिवा संख्या UK06Q 3799 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन्द्रानगर क्षेत्र से चोरी कर लिया गया है।

प्राप्त प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बनभूलपुरा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर जफर पठान पुत्र शंख असगर, निवासी चैनल गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा (उम्र 19 वर्ष) की पहचान की गई।

गत दिवस 22 जून को पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से अभियुक्त जफर पठान को गौला बाईपास रोड, इन्द्रानगर फाटक से आगे यात्री विश्राम गृह के पास से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एएसआई पुष्कर आर्या, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा, मो. यासीन व लक्ष्मण राम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments