HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अल्पसंख्यक समुदाय को पुलिस ने समझाए उनके अधिकार

Almora News: अल्पसंख्यक समुदाय को पुलिस ने समझाए उनके अधिकार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर आज जिले में थाना क्षेत्रों के स्तर पर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों की गोष्ठी कराई गई। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मुख्यालय से मिले निर्देशों के क्रम में पुलिस ने यह गोष्ठियां कीं। थाना प्रभारियों द्वारा अपने—अपने क्षेत्रान्तर्गत निवासरत अल्पसंख्यकों के साथ गोष्ठी करके उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराया। साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में जानकारी दी।

इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित गौरा शक्ति ऐप, डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, यातायत व्यवस्था के ​लिए संचालित ट्रैफिक आई ऐप, पब्लिक आई ऐप, लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड ऐप के संबंध में जानकारी दी गई। गोष्ठी में ड्रग्स और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम व एनडीपीएस एक्ट, पोक्सो एक्ट व साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments