HomeBreaking Newsलालकुआं : चुराए गय वाहनों व सामान के साथ ​पुलिस ने दबोचा...

लालकुआं : चुराए गय वाहनों व सामान के साथ ​पुलिस ने दबोचा चोर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। लालकुआं पुलिस ने प्रेम आश्रम के जंगल से एक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी किए गए गैस सिलेंडर, मोबाइल, स्कूटी आदि बरामद कर ली गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 06 फरवरी को मनवीर सिंह बिष्ट पुत्र विरेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी गांधीनगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं जनपद नैनीताल द्वारा थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 21 जनवरी को समय करीब 12 बजे दिन में बिन्दुखत्ता क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा उनके मकान में घुस कर गैस सिलेंडर व मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। उक्त मामले में थाना लालकुआं में मुकदमा धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं दिनेश सिंह फर्त्याल के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे से संबंधित चोर व चुराई गई सम्पत्ति की तलाश प्रारम्भ करते हुये सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये तथा अलग-अलग सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी।

बाइक व स्कूटी भी चुराई थीं

लालकुआं पुलिस द्वारा गत दिवस प्रेम आश्रम के जंगल से अखिल घरामी पुत्र स्व अजीत घरामी निवासी वार्ड नंबर 3 दिनेशपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष को मय चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से बाइक और स्कूटी के बारे में पूछताछ पर बताया कि उसके द्वारा उधमसिंहनगर जनपद से चोरी की गई थी।
पुलिस टीम में एसआई सोमेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल दिलीप कुमार, रामचन्द्र प्रजापति, वीरेन्द्र रौतेला, दयाल नाथ, राजेश कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments