HomeUttarakhandBageshwarपुलिस ने धर दबोचे 85 साल की वृद्धा से लूटपाट के आरोपी,...

पुलिस ने धर दबोचे 85 साल की वृद्धा से लूटपाट के आरोपी, जेल भेजा

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। बैजनाथ पुलिस ने बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटी गई धनराशि व सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि पहले यह मामला राजस्व पुलिस के पास था। बाद में रेग्युलर पुलिस को सौंपा गया। बैजनाथ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दस मई को को राजस्व क्षेत्र लखनी निवासी रेवती देवी उम्र 85 वर्ष ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर उनके कान के कुंडल व मोबाइल एवं दस हजार रुपये लूट लिए हैं।

रेग्यूलर पुलिस को ट्रांसफर हुआ मामला

इसके बाद राजस्व पुलिस ने 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ। गंभीर प्रकृति का अपराध होने के कारण विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुई। एसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश के बाद जांच टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने बागेश्वर, कपकोट बैजनाथ, गरुड़ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान 40 से 45 सीसीटीवी कैमरों की 1200 घंटे से अधिक की रिकॉर्डिंग चेक की गई। पुलिस को 29 मई को विशाल अधिकारी को घटना में लूटे गए मोबाइल सहित कपकोट से तथा 30 मई को दोसरा आरोपी देवेंद्र कुमार उर्फ बब्लू को कौसानी क्षेत्र से लूट की घटना में लूटी गई धनराशि व संपत्ति सहित गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments