HomeUttarakhandAlmoraशराब के नशे में दोस्तों को बैठा दौड़ा रहा था स्कूटी, गिरफ्तार,...

शराब के नशे में दोस्तों को बैठा दौड़ा रहा था स्कूटी, गिरफ्तार, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS
स्कूटी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं

अल्मोड़ा। बड़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आज एक स्कूटी चालक को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी स्कूटी भी सीज कर दी।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सीज की गई स्कूटी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने समस्त मताहतों को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कहा गया है। जिसको लेकर शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, बिना हेलमेट, दोपहिया पर तीन सवारी, ओवर स्पीड व रैश ड्राइविंग करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

आदेशों के अनुक्रम में गत रात्रि चेकिंग के दौरान एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा स्कूटी संख्या यूके 01 बी-1427 का रोका गया। जांच में स्कूटी चालक दीपक सिंह, निवासी हीरा डूंगरी, एनटीडी अल्मोड़ा शराब के नशे में मिला। यही नहीं, वह बिना हेलमेट था और उसने तीन सवारी बैठाई थी। बिना डीएल व बिना कागजात खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। जिस पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

लालकुआं : स्लीपर फैक्ट्री में करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments