रानीखेत। यहां नगर में आज सुबह से ही प्रशासन के सभी अधिकारियों ने लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराया। रानीखेत नगर में सुबह अति आवश्यक सामाग्री लेने के समय कुछ लोग बे—बजह टहलने औऱ सोसियल डिस्टेंन्स के नियमों का पालन नही करते दिखे। जिस पर प्रशासन ने तत्काल माइक से नगर के सभी व्यवसायी और नागरिकों को चेतावनी दी। इस दौरान अति आवश्यक दुकानों को खोलने व बन्द करने के समय की भी जानकारी दी गई। साथ ही नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रशासन की टीम में शामिल उप जिला अधिकारी रानीखेत अभय प्रताप सिंह, कैन्ट अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद, सीईओ सीटी तपेश कुमार चन्द्र, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, दिलीप सिंह, विवेक रजौरी, अजय प्रताप सिंह व अन्य पुलिस के जवानों ने केमू स्टेशन से सदर बाजार, जरूरी बाजार, आवासीय क्षेत्र लोअर खड़ी बाजार आदि स्थानों पर लॉक डाउन का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मार्च भी किया।
रानीखेत : पुलिस—प्रशासन ने लॉकडाउन का सख्ती से कराया अनुपालन, क्षेत्र में किया मार्च
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

