HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हैं पीएम मोदी-प्रदीप

बागेश्वरः लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हैं पीएम मोदी-प्रदीप

ADVERTISEMENTS

प्रेसवार्ता कर पूर्व सांसद की राहुल प्रकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने परममित्र अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने में तुले हैं। अडानी के बारे में सवाल पूछने पर राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस वह सब कुछ करेगी, जिसकी जरूरत पड़ेगी।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में टम्टा ने कहा कि अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ है। अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता है, क्योंकि वह इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेश में है। यह पैसा कहां से आया, किसका काला धन है, इसकी जानकारी लोगों को होनी चाहिए। राहुल गांधी ने संसद में इसी तरह के सवाल किए। उनकी सदस्यता रद कर केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल ने गत दिनों भारत जोड़ो यात्रा की। इस यात्रा को लोगों का अपार सहयोग मिला। इसे केंद्र सरकार पचा नहीं पा रही है। देश की जनता अब मोदी के मंसूबों को समझने लगी है। इसका परिणाम भविष्य में उन्हें मिलेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी , लोकमणि पाठक आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments