HomeBreaking Newsमिशन हौंसला : एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कोरोना संक्रमित की मदद...

मिशन हौंसला : एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कोरोना संक्रमित की मदद को किया प्लाज्मा डोनेट, जनता के नाम जारी किया यह संदेश…….

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर दिलीप सिंह कुंवर ने डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार की प्रेरणा से चलाये जा रहे मिशन हौंसला के अंतर्गत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में गत दिवस प्लाजमा डोनेट किया है। यही नही एसएसपी कुंवर ने आम जनता के नाम जारी संदेश में कहा है कि वह कोरोना महामारी के इस दौर में नि:संकोच कोरोना संक्रमितों की मदद को आगे आयें।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था (सहायता समूह) परिवार ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि एसएसपी उधम सिंह नगर दिलीप सिंह कुंवर ने मानवता की बड़ी मिसाल पेश की है। उनके द्वारा किया गया यह कार्य निश्चित रूप से प्रेरणा देने का माध्यम बनेगा। इसके लिए संस्था उन्हें ह्रदय से नमन करती है।

अब 12 से 16 हफ्ते के बीच लगेगी कोरोना की दूसरी vaccine, Ntagi की सिफारिशों पर लिया गया फैसला, जानिये क्या है वजह…

इधर वरिष्ठ पुलस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गत वर्ष 31 अगस्त, 2020 को वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये थे। इसके बाद वह उन्होंने कोरोना से जंग जीत ली थी और 18 सितंबर को ड्यूटी पर वापस आ गये थे।

आसान है प्लाज्मा डोनेशन, भ्रांतियां नही पालें
वरिष्ठ पुलस अधीक्षक ने प्लाज्मा डोनेशन को लेकर समस्त भ्रांतियों के विषय में कहा कि प्लाजमा डोनेट करना बहुत आसान व पुण्य का कार्य है। इसमें ​रक्त निकलने के बाद मशीन में प्लाज्मा अलग करके दोबारा रक्तदाता के शरीर में प्रवेश करा दिया जाता है। प्लाज्मा डोनेशन के बाद किसी किस्म की कोई तकलीफ नही होती और ना ही कमजोरी आती है। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि आज जो कोरोना संक्रमण का असामान्य दौर चल रहा है। ऐसे में समाज के हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमितों की मदद को कदम बढ़ाने चाहिए।

कोरोना की दूसरी लहर में बर्बाद हुआ उत्तराखंड परिवहन निगम, जाम हैं सैंकड़ों रोडवेज बसों के पहिये, यूनियन ने प्रदेश सरकार से मांगे 500 करोड़

डीजीपी अशोक कुमार के नेतृत्व में मिशन हौंसला
एसएसपी ने कहा कि डीजीपी अशोक कुमार द्वारा संपूर्ण जनपद में मिशन हौसला अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस विभाग इन दिनों हर जरूरतमंद की मदद कर रहा है। जिसके तहत मरीज के घर में आक्सीजन सिलेंडर पहुंचान, दवा का इंतजाम करना, अस्पताल में बेड उपलब्ध कराना, वेंटीलेटर की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था। यह सब कार्य पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आम जनता भी कोरोना काल में जन सेवा के कार्य में संलग्न होकर एक मिसाल कायम करेगी।

Big Breaking : यूपी की चित्रकूट जेल में गैंगवार, फायरिंग में दो बदमाशों की मौत, पुलिस एनकाउंटर में फायरिंग का आरोपी गैंगस्टर अंशु दीक्षित भी ढेर

कोरोना वायरस भी एक प्राणी है, उसे भी जीने का अधिकार है – पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Big News – पड़ताल : तो क्या सच में आने वाली है Corona की तीसरी Dangerous wave ? कब तक आयेगी, कैसा होगा इसका स्वरूप, truth है या सिर्फ Media propaganda, पढ़िये पूरी ख़बर…

Job Alert : डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में नियुक्तियां, 83 पदों पर भर्ती, 22 मई तक करें आवेदन

नही रही ‘लव यू जिंदगी’ की गीत पर थिरकने वाली ब्रेव गर्ल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments