HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लोक पर्व हरेला पर सभी थाना—चौकियों में हुआ पौधारोपण, एसएसपी...

अल्मोड़ा : लोक पर्व हरेला पर सभी थाना—चौकियों में हुआ पौधारोपण, एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

अल्मोड़ा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उत्तराखण्ड लोक पर्व हरेला के अवसर पर सभी अल्मोड़ा वासियों एवं समस्त पुलिस अधिकारियों, कार्मिकों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से हरेला त्यौहार की शुभकामनाएं दी गयी। सभी थाना प्रभारियों को पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए, प्रकृति को हरा-भरा रखने, स्वच्छ तथा खुशहाल बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं उसके नियमित देखरेख हेतु निर्देशित किया गया। सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को वह जिस भी थाने में हैं वहां के थाना परिसर एवं आसपास पौधारोपण एवं वृक्ष लगाने की अपील की गई। इसी क्रम में सभी थाना, चौकी प्रभारियों एवं पुलिस कर्मचारीगणों द्वारा हरेला पर्व में वृक्षारोपण में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अशोक परिहार द्वारा पुलिस लाईन परिसर में साफ-सफाई के उपरान्त फलदार पेड़ लगाये गये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा हरेन्द्र चैधरी द्वारा थाना परिसर में 15 पेड़ फलदार एवं छायादार, प्रभारी कोतवाली रानीखेत रमेश बोरा द्वारा कोतवाली परिसर में चिनार, देवदार, करौंदा, हाइडिंजा, जैसमीन आदि के 150 पेड़-पौधे, थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अजय लाल साह द्वारा फलदार पेड़, थानाध्यक्ष दन्या संतोष तिवारी द्वारा देवदार, नीबू, मालटा, बुराशं, थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीष अहमद द्वारा चौकी भिकियासैंण, मोहान में अमरूद,नींबू एवं छायादार पेड़, थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री अशोक काण्डपाल द्वारा 15 पेड़ थाना परिसर एवं खीड़ा चैकी में, थाना लमगड़ा में श्री सुनील सिंह बिष्ट द्वारा छायादार एवं फलदार पेड़, महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी द्वारा फूल एवं फल के पौधे, फायर स्टेशन अल्मोड़ा गिरीश बिष्ट द्वारा स्टेशन परिसर में छायादार वृक्ष लगाकर सुख, शान्ति एवं उन्नति की प्रार्थना कर हरेला पर्व मनाया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments