Almora News : बुधवार को भी चला पौधारोपण व सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण में कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति दे रही अतुलनीय योगदान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा का पौधारोपण अभियान बुधवार को भी जारी रहा। आज अलग—अलग दलों द्वारा विभिन्न उपयोगी प्रजाति…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा का पौधारोपण अभियान बुधवार को भी जारी रहा। आज अलग—अलग दलों द्वारा विभिन्न उपयोगी प्रजाति के वृक्षों के पौध रोपे गये।

समिति की महासचिव वंदना भंडारी के नेतृत्व मे दो दल बना कर विभिन्न स्थानों में पौधारोपण किया गया। प्रातः 5.30 बजे से ही अवनि वन, नैनी कुमस्याल, ग्राम गर व सरकार की आली से लगे क्षेत्र में पौधारोपण यिका गया। इस कार्यक्रम में वंदना भंडारी, ज्योति सतवाल, गीता बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, अंशिका बिष्ट, दया बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गांव के पास गदेरे में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची, मामला दर्ज

आज विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। जैसे देवदार, अमरूद बांज, पीपल वृक्ष, मोरपंखी बुरांश आदि। दूसरा दल पोखरखाली के मुख्य मार्गों में सफ़ाई अभियान में जुटा। इस अभियान में मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, मंजू बिष्ट, विमला नगरकोटी आदि मौजूद शामिल हुए। समिति की संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल ने बताया इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी और सदस्य गणों ने अपनी स्वेच्छा से निःस्वार्थ भाव से अधिक से अधिक जन जागरुकता अभियान को गति दी।

पर्यावरण संरक्षण, सफ़ाई अभियान नशा मुक्ति जागरूकता, मास्क वितरण आदि कई प्रकार की गतिवि​धियों का संचालन किया गया। महासचिव वंदना भंडारी ने आभार व्यक्त किया। मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने आगे भी अभियान को जारी रखने की बात कही।

अल्मोड़ा : खस्ताहाल रानीधारा मार्ग में तत्काल शुरू करें सुधारीकरण कार्य, यूथ कांग्रेस ने दिया 15 रोज का अल्टीमेटम, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Almora : गाड़ी के कोई कागजात नही, शराब पीकर मचा रहे थे उत्पात, गिरफ्तार हुए चार हुड़दंगी

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं : सचिन पायलट

श्रीनगर : मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

उत्तराखंड : जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है चारधाम यात्रा, सरकार ने दिए देवस्थानम बोर्ड को तैयारी पूरी करने के निर्देश

भारत में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, पिछले 24 घंटों में 62 हजार 224 नए केस, एक लाख से अधिक ने जीती जंग

Crime News : पत्नी की गंदी वीडियो—फोटो सोशल मीडिया में कर दी अपलोड, पति गिरफ्तार

Crime News : लड़की को बहुत महंगी पड़ी social media में अंजान युवक से दोस्ती, पहले दुराचार किया, फिर रचाया ब्याह और छोड़ कर भाग निकला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *