अल्मोड़ा। यहां नगर व निकटवर्ती क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न स्थानों में बार—बार इसके दिखाई देने की सूचनाएं आ रही हैं। जिसको देखते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने वन विभाग के डीएफओ को पत्र देकर तत्काल पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष ने प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग को दिये पत्र में कहा है कि वर्तमान में मुहल्ला पांडेखोला, कर्नाटकखोला, खोल्टा, तल्ला जोशीखोला, नरसिंहबाड़ी, धार की तूनी तथा सिकुड़ा आदि कई स्थानों पर गुलदार का आतंक बना हुआ है। श्री जोशी ने वनाधिकारी से उक्त स्थानों पर पिजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने का अनुरोध किया है ताकि जनता को गुलदार के आतंक से निजात मिल सके। उन्होंने पत्र की प्रति जिलाअधिकारी को भेजते हुए इस संबंध में अपने स्तर से भी प्रभावी कार्यवाही करने की अपील की है। उन्होंने बीते दिनों एक गुलदार को पकड़ने पर वन विभाग का आभार भी जताया है।
HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगायें पिंजड़े, पालिकाध्यक्ष ने डीएफओ को...
अल्मोड़ा : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगायें पिंजड़े, पालिकाध्यक्ष ने डीएफओ को लिखा पत्र
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

