HomeCrimeचार महिलाओं की हत्या का राज हुआ दफन, हत्यारे का शव पेड़...

चार महिलाओं की हत्या का राज हुआ दफन, हत्यारे का शव पेड़ से लटका मिला

ADVERTISEMENTS

Pithoragarh News | गंगोलीहाट के बुरसुम गांव में अपनी पत्नी, ताई, चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने वाले हत्यारोपी का शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल, 40 वर्षीय हत्यारोपी संतोष राम ने शुक्रवार 12 मई की सुबह अपनी ताई, ताई की बहू और बेटी की उनके बिस्तर पर ही धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपनी पत्नी चंदा देवी को वह डरा धमका कर अपने साथ ले गया। सायं तक की घटना के अनुसार उसके पत्नी के साथ फरार होने की संभावना को लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

रात नौ बजे के आसपास पूर्व के घटनास्थल से लगभग बीस मीटर दूर स्थित हत्यारोपी के दूसरे मकान में उसकी पत्नी का शव मिला। मकान के बाहर ताला लगा देख कर उसकी नाबालिग पुत्रियों ने जब ताला खोल कर देखा तो मकान के अंदर उनकी मां चंदा देवी का शव नजर आया। दोनों किशोरियों ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिस को दी। हत्यारोपी ने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला दबा कर हत्या की थी।

तभी से चार हत्याओं का आरोपित संतोष राम फरार था। पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम आरोपित की खोजबीन में जुटी थी। आज सोमवार की सुबह संतोष राम का शव गांव से लगभग एक किमी दूर दवाली बगड़ तोक के जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव सड़ने लगा था।

थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि आरोपित संतोष राम की इस तरह मौत से परिवार की चार महिलाओं की हत्या का राज एक राज बनकर ही रह गया।

हल्द्वानी : स्कूल बस हादसे का शिकार, बीस बच्चे थे सवार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments