HomeAccidentUttarakhand : यहां बोलेरो खाई में गिरी, देवरानी, जेठानी और साली की...

Uttarakhand : यहां बोलेरो खाई में गिरी, देवरानी, जेठानी और साली की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

ADVERTISEMENTSAd

पिथौरागढ़। यहां हल्द्वानी-बेरीनाग मोटर मार्ग पर गोदीगाड़ मंदिर के पास एक बोलेरो गहरी खाई में समा गई, इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से थल की ओर सवारियों को लेकर आ रही एक जीप राईआगर बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप शुक्रवार सुबह 5:30 बजे के करीब असंतुलित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने शवों के साथ घायल लोगों को आनन-फानन में रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल पहुंचाया।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रश्मि चंद पत्नी ब्रजेश चंद, 23 वर्षीय गीता चंद पत्नी सरयू हरीश चंद और 20 वर्षीय प्रियंका चंद पत्नी भगवान चंद निवासी लेजम कोली थाना थल के रूप में हुई है।

किसानों का आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा : राकेश टिकैत

वहीं चालक 27 वर्षीय अनिल कन्याल पुत्र खेम सिंह कन्याल, चंदन सिंह सामंत पुत्र देव सिंह गौला कुड़ी निवासी तड़ीगांव थल और बृजेश चंद पुत्र भावेश चंद निवासी लेजम थाना थल घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में उपचार किया जा रहा है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि, सुबह हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस टीम ने सभी को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बेरीनाग में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीनों महिलाएं आपस में जेठानी, देवरानी और साली है।

बड़ी खबर : किसानों के आंदोलन के आगे झुकी मोदी सरकार, वापस लिए गए तीनों कृषि कानून

उत्तराखंड : यहां खेत में पड़ा मिला 20 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments