HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : खाकरी गांव पहुंचे पिलख्वाल, जन समस्याओं का किया निस्तारण, वैक्सीनेशन...

अल्मोड़ा : खाकरी गांव पहुंचे पिलख्वाल, जन समस्याओं का किया निस्तारण, वैक्सीनेशन को लेकर किया जागरूक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने भैसियाछाना विकासखंड के खाकरी गांव पहुंचकर सेवा ही संगठन अभियान के तहत गांव मे जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन समस्याओं का भी निस्तारण किया।

उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी देश के नागरिकों के लिये निःशुल्क वैक्सीन की सुविधा दी है, ताकि देश को जल्द से जल्द कोराना से मुक्त किया जा सके और देश के लोग सुरक्षित रह सकें। इस लिए सभी 18 वर्ष से ऊपर नागरिकों से अनुरोध है कि वे सभी समय पर वैक्सीन लगवाएं और इस अभियान मे अपना योगदान दें।

भ्रमण के दौरान पूर्व दर्जा मंत्री ने गांव कि समस्या भी सुनी। जिसमें विघुत व जल संस्थान विभाग से संबंधित समस्याएं सामने आयी। जिस पर पूर्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और समाधान का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री ने अपने जनसंपर्क के दौरान कहा कि अभी कोराना खत्म नहीं हुआ है, आवश्यक सावधानी जरूरी है।

पूर्व मंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ता हर्ष सिंह नेगी ने स्वर्गवासी होने पर उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर बलदेव आर्य, रवि नेगी, मोहन सिंह नेगी, मंयक चम्याल, नंदन सिंह नेगी, संजय नेगी, पवन सिंह, हर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

अन्य खबरें

Uttarakhand Breaking: पुलिस विभाग में पदोन्नति का आदेश जारी, यह एसआई बने अब इंस्पेक्टर

बड़ी खबर : पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी हाफिज सईद के घर के पास बड़ा धमाका, दो की मौत, 17 घायल

Uttarakhand Breaking : यहां घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

भारत-पाक सीमा पर BSF ने मार गिराया तस्कर को, 135 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

कोरोना से जंग : कोरोना के नये वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, पढ़िये कब तक आ रही बच्चों की वैक्सीन…

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पुलिस ने निकाल ली दफनाई गई लड़की की लाश, भड़के ग्रामीण

उत्तराखंड : सीएमएस का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड : महिला से अभद्रता का आरोपी एसआई निलंबित, जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments