HomeAccidentदर्दनाक हादसा : पिकअप वाहन पलटा, 18 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा : पिकअप वाहन पलटा, 18 लोगों की मौत

कवर्धा | छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोमवार (20 मई) को तेज रफ्तार पिकअप पलटकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, 8 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 4 को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी आदिवासी समाज से हैं। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

SP अभिषेक पल्लव ने बताया कि मरने वालों में 16 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मां-बेटी सहित 3 बच्चियां भी हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे।

मृतकों के नाम…

1- मिला बाई (48) पति बंजारी
2- टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह
3- सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड
4- जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड
5- मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी
6- झंगलो बाई (62) पति धनीराम
7- सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड
8- किरण (15) पिता शिवनाथ
9- पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड
10- धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड
11- शांति बाई (35) पति शिवनाथ
12- प्यारी बाई (40) पति फूलचंद
13- सोनम बाई (16) पिता फूलचंद
14- विस्मत बाई (45)
15- लीला बाई (35) पति मानसिंह
16- परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र
17- भारती (13) पिता मानसिंह
18- सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह

हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया दुःख

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, “छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

 

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments