विशेष : अल्मोड़ा में कल 05 सितंबर को सुबह 07 बजे से शुरू होगी फोटो वॉक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा द्वारा कल 5 सितंबर रविवार को सुबह 07 बजे से एक फोटो वॉक का आयोजन होगा। इस…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा द्वारा कल 5 सितंबर रविवार को सुबह 07 बजे से एक फोटो वॉक का आयोजन होगा। इस वॉक में कोई भी शामिल हो सकता है और किसी किस्म का कोई सदस्यता शुल्क नही है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह मिराल ने दी यह जानकारी देते ​हुए बताया कि यह फोटो वॉक सुबह 7 बजे से अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ होगी और मुख्य बाजार से होते हुए पल्टन बाजार के निकट अलेक्जेंडर लाइन पर समाप्त होगी।
जिसमें शहर की बाजार की फोटोग्राफी की जाएगी। संस्था द्वारा इस फोटो वॉक में कोई भी शामिल हो सकता है। शामिल छायाकारों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

संस्था ने समस्त छायाकारों से इस फोटो वॉक में शामिल होने की अपील की और वॉक के दौरान युवा एवं नए छायाकारों को संस्था के वरिष्ठ फोटोग्राफरों द्वारा विशेष टिप्स भी दिए जाएंगे। फ़ोटो वाक के दौरान समस्त छायाकारों में उचित दूरी का ध्यान रखा जाएगा और मास्क एव सेनिटाइजर लाना सभी के लिए अनिवार्य होगा।

इस फोटो वॉक में संस्था के सचिव जय मित्र सिंह बिष्ट, चेतन कपूर बिष्ट एवं मनमोहन चौधरी द्वारा छायाकारों को फोटोग्राफी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जायेगी। इसके अलावा संस्था के अन्य सदस्य रोहित भट्ट, रमीज़ खान, विभा बिष्ट भी फोटो वॉक में सहयोग प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *