HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 19 अगस्त को होगी फोटो वॉक,...

अल्मोड़ा : विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 19 अगस्त को होगी फोटो वॉक, शामिल होंगे तमाम छायाकार

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा द्वारा​ विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 19 अगस्त को एक फोटो वॉक का आयोजन किया जायेगा। संस्था की बैठक में तय हुआ कि फोटो वॉक अल्मोड़ा के कर्बला से डोली डाना तक आयोजित होगी। जो सुबह 7 बजे से प्रारम्भ होगी। जिसमें क्षेत्र के प्राकृतिक भू दृश्यों एवं वनस्पति आदि की फोटोग्राफी की जाएगी। इसमें संस्था द्वारा फोटो वॉक में शामिल छायाकारों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। संस्था के सचिव जयमित्र सिंह बिष्ट ने नगर के समस्त छायाकारों से इस फोटो वॉक में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वॉक के दौरान युवा एवं नए छायाकारों को संस्था के वरिष्ठ फोटोग्राफरों द्वारा विशेष टिप्स भी दिए जाएंगे। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि फ़ोटो वाक के दौरान समस्त छायाकारों में उचित दूरी का ध्यान रखा जाएगा और मास्क एवं सेनिटाइजर लाना भी सभी के लिए अनिवार्य होगा। बैठक में थ्रीश कपूर, जय मित्र सिंह बिष्ट, मनमोहन चौधरी, डॉ. महेंद्र सिंह मिराल, चेतन कपूर, रोहित भट्ट, रमीज़ खान, विभा बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments