सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा कमरे में लोगों को शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे लोगों को शराब पिलाते रंगेहाथों पकड़ा और कमरे से आधा दर्जन देशी शराब के पव्वे बरामद किए।
ADVERTISEMENTS
सोमेश्वर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के कस्बा बसौली में एक व्यक्ति बलवंत सिंह मेहरा पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम गतौली कसार देवी अल्मोड़ा को अपने कमरे में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाते पकड़ा और उसके कमरे से 06 पव्वे देशी शराब के बरामद किए। इस पर उसे गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें