HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : इन पांच राज्यों से आने वाले लोगों को अनिवार्य...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : इन पांच राज्यों से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से कराना होगा कोरोना टेस्ट

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड पहुंचने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया है। राज्य के सभी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर इसके लिए स्पेशल इंतजाम किए गए हैं। सरकार ने कहा कि इस नियम का सभी को पालन करना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नालागढ़ : कैटल सेंचुरी या गोवंश का श्मशान


इस बीच देश में कोरोना का संकट फिर से गंभीर होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे रहे जहां रिकवरी से ज्यादा नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। इनमें भी 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इनमें महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में पिछले 10 दिन, पंजाब में 12, चंडीगढ़ में 10 और जम्मू कश्मीर में 7 दिन से लगातार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। केरल में हालात अब काबू में आने लगा है। यहां सोमवार को 2841 एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments