HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : भाजपा शासन से त्रस्त हुई जनता, अब आशा भरी...

Almora News : भाजपा शासन से त्रस्त हुई जनता, अब आशा भरी निगाहों से कांग्रेस को देख रही, कांग्रेस की बैठक संपन्न

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
तल्ला ओढ़खोला राजपुर में हुई कांग्रेस की बैठक में संगठनात्मक एकता व विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र व राज्य सरकार की महंगाई, बेरोजगारी व अन्य मुद्दों पर तीखी आलोचना की गई।
कांंग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवम् सभासद सचिन आर्या की अध्यक्षता में में हुई बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से नाराज चल रही जनता कांग्रेस से जुड़ रही है। लगतार बढ़ रही महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि आज जनता बड़ी आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है। बैठक का संचालन किशनलाल ने किया। बैठक में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवाड़ी, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, महेश चन्द्र आर्या, जिला महामंत्री राधा बिष्ट, मनोज कुमार जोशी, मन्जू काण्डपाल भी उपस्थित रहे। बैठक में सभासद सचिन आर्या, किशनलाल, विनीत कुमार,अनूप कुमार, हेम सती, राजेन्द्र प्रसाद, कमल कुमार, मनोज कुमार, कन्नू कुमार, भीमा पवार, शंकर लाल, गोविन्द लाल, दीवान राम, गंगा राम, मोहन राम, मथुरा प्रसाद, अर्जुन टम्टा, कृष्ण लाल, श्याम लाल, चन्द्रशेखर आर्या, प्यारे लाल, राबिन भन्डारी, डिम्पल भाई, सुनील भोज, तारू तिवारी, मुन्नी देवी, तुलसी देवी, जूली देवी, सावित्री देवी, सुनीता भाकुनी, नीमा देवी, रोहन आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments