HomeBreaking Newsहरिद्वार अपडेट: देवर —भाभी के थे जंगल में पेड़ से लटके मिले...

हरिद्वार अपडेट: देवर —भाभी के थे जंगल में पेड़ से लटके मिले शव, प्रेम प्रकरण के चलते हरियाणा के रेवाड़ी से भागे थे कुछ दिन पहले

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार। खड़खड़ी थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटके मिले दो शवों की शिनाख्त हो गई है। महिला का नाम सरिता बताया जा रहा है जबकि पुरुष का नाम दिनेश है। दोनों देवर भाभी थे। कुछ दिन पहले वे अपने घर हरियाणा के रेवाड़ी से फरार हो गए थे।
शवों के निरीक्षण के दौरान ही पुलिस को उनके पास से एक छोटा बैग बरामद हुआ था। जिसमें रखे पहचान पत्र से युवती की पहचान हो सकी। इसके मुताबिक युवती रेवाड़ी की रहने वाली है और उसका नाम सरिता है। पुलिस ने देर रात सरिता के परिवार से संपर्क साधा तो पूरा मामला खुल कर सामने आ गया। मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव सरिता और उसके चचेरे देवर वाल्मीकि बस्ती, सेक्टर छह रेवाड़ी निवासी दिनेश के थे। सरिता के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह तीन बच्चों की मां है। दूसरी ओर दिनेश दो बच्चों का पिता था। दोनों कुछ दिन पहले ही घर से फरार हुए थे। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर घर में काफी विरोध चल रहा था।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हरिद्वार ब्रेकिंग : खड़खडी के जंगल में मिलीं पेड़ से लटकी युवक युवती की लाशें

हरिद्वार। खड़खडी क्षेत्र में जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड से लटके मिले हैं। शवों के पास एक बैग भी मिला जिसमें एक युवती का पहचान पत्र मिला है। इसके अनुसार युवती हरियाणा के रेवाडी की रहने वाली है। उसका नाम सरिता लिखा गया है। युवक की अभी शिनाख्त नही हुई है। सव कई दिन पुराने लग रहे है।कल शाम को खेमानंद मार्ग पर खेल रहे बच्चों ने दुर्गंध आने पर यह सूचना लोगों को दी जहां से वन कर्मियों को दी। वनकर्मियों ने जंगल मे जाकर देखा तो पेड़ से लटके दो शव मिले। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments